महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आवंटियों को सौंपीं जीपीआरए आवास की चाबी

WhatsApp Channel Join Now
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आवंटियों को सौंपीं जीपीआरए आवास की चाबी


नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सरोजिनी नगर स्थित जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन (जीपीआरए) टाइप-5 क्वार्टर्स का दौरा किया और महिला आवंटियों को आवास की चाबियां सौंपकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने महिला आवंटियों और निर्माण कार्य में लगी श्रमजीवी बहनों से संवाद किया तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने आवासीय परिसर का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story