महंगा Floor Cleaner क्यों खरीदना? घर पर फ्री में बनाएं फिनायल, चमक जाएगा फर्श
हम चाहे जहां भी रहें, हाइजीन मेंटेन करना सबसे जरूरी है। अगर आप सफाई से रहेंगी तो बीमारियां भी कोसों दूर रहेंगी। घर में अगर कहीं सबसे ज्यादा गंदगी होती है तो वो फर्श ही होता है। लोग बाहर से जूते चप्पल पहन कर आते हैं जिससे बाहर की गंदगी और कीटाणु भी जमीन पर आ जाते हैं। ऐसे में लोग फर्श की सफाई करने के लिए बाजार से महंगे क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही फ्री में Floor Cleaner बना सकती हैं।
जी हां, हम आपको फ्री में होममेड फ्लोर क्लीनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे, फर्श एकदम चमक जाएगी और बीमारियां भी दूर रहेंगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं और इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
-1776069099902.jpg)
नीम से बनाएं फ्लोर क्लीनर
मेरी फ्रेंड की मम्मी हमेशा नीम से ही फर्श की सफाई करती हैं। उन्होंने ही मुझे इसके बारे में जानकारी दी। ये तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि नेचुरल भी है। अगर आप भी कम खर्च में घर को साफ और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो यह आसान ट्रिक जरूर ट्राई करें। दरअसल, नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये फर्श की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही बैक्टीरिया को भी कम करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि नीम की पत्तियां घर के बाहर या किसी पार्क में आसानी से मिल जाएंगी।
कैसे बनाएं घर पर नीम का फ्लोर क्लीनर?
एक मुट्ठी नीम की ताजी पत्तियां
1-2 लीटर पानी
थोड़ा सा नमक (ऑप्शनल)
1 चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका भी जानें
सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें
अब पानी में इन पत्तियों को 10-15 मिनट तक उबालें
जब पानी थोड़ा या ग्रीन नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें
अब इसे ठंडा होने दें
इसके बाद पानी को छान लें
चाहें तो इसमें थोड़ा नमक या नींबू का रस मिला सकती हैं
कैसे करें इस्तेमाल?
इस पानी को पोछा लगाने वाले पानी में मिलाएं
फिर नॉर्मल तरीके से फर्श पर पोछा लगा लें
आप चाहें तो इसे सीधे भी इस्तेमाल कर सकती हैं
-1776069110155.jpg)
क्या फायदे मिलेंगे?
फर्श साफ और चमकदार नजर आएगा
बदबू कम होगी
घर में फ्रेशनेस बनी रहेगी
पैसे की बचत होगी
इन बातों का रखें ध्यान
हर बार फ्रेश क्लीनर ही बनाना सही है
अगर एलर्जी की समस्या हो, तो पहले थोड़ा इस्तेमाल करके देखें
हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं

