नेहरू के 'कौन हैं भारत माता' का जवाब ‘भारत माता कॉफी टेबल बुक’ : रामबहादुर राय
नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स.)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय ने शनिवार को कहा कि कुमार गुंजन अग्रवाल की ‘भारत माता कॉफी टेबल बुक’ पंडित नेहरू के 'कौन हैं भारत माता' का जवाब है।रामबहादुर राय ने ये बातें दिल्ली विधानसभा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्रों के अनावरण और भारत माता कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। वरिष्ठ पत्रकार राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू किसानों की सभा में जाकर भारत माता के बारे पूछते थे। उन्हें अफसोस होता है कि पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब 'कौन हैं भारत माता', जिसमें नेहरू के लेख है। आज 'कौन हैं भारत माता' सवालों का जवाब कुमार गुंजन अग्रवाल की ‘भारत माता कॉफी टेबल बुक’ दे रही है। इस किताब में भारत माता की सौ वर्षों की यात्रा है। किताब में चयनित चित्रकला, स्थापत्य और साहित्यिक कृतियों को संकलित किया गया है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी भारत की एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने में कला की भूमिका को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि इस किताब में 1867 से लेकर 1968 तक भारत माता के चित्रों और लेखों को स्थान दिया गया है। इस किताब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत माता के साथ एक शृंखल भी है।रामबहादुर राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरिवंद केजरीवाल पर तंज कसा कि वे दिल्ली विधानसभा को ‘फांसी घर’ बनाना चाहते थे। -----------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

