भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिली पहचान, डब्ल्यूएचओ ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिली पहचान, डब्ल्यूएचओ ने किया सम्मानित


नई दिल्ली, 08 सितंबर (हि.स.)। भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र में महत्वपूर्ण सम्मान मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत की ओर से दो प्रतिष्ठित विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

पुरस्कार लेने के बाद खुशी जाहिर करते हुए जेपी नड्डा ने एक्स पर कहा कि भारत को पिछले एक दशक से मातृ एवं नवजात टिटनेस के उन्मूलन को बनाए रखने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से गैर-संचारी रोगों से प्रभावी ढंग से निपटने में नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाई है तथा संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story