दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बूंदाबांदी से लुढ़का पारा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बूंदाबांदी से लुढ़का पारा


नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम गुरुवार की शाम सुहावना हो गया। तेज हवा के साथ हुई बूंदाबादी ने बढ़ती गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री

सेल्सियस

अधिक

रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए आज बताया कि शुक्रवार को भी आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। गरज-चमक के साथ तेज सतही हवा चलेगी, जिसकी गति 20-30 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी, जो दोपहर में घटकर 6-8 किमी प्रति घंटा रह जाएगी। शाम और रात में हवा की गति फिर से बढ़ेगी लेकिन 14 किमी से कम रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात में हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story