भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने के लिए हमें भी करनी होगी अपनी तैयारीः डॉ मोहन भागवत

भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने के लिए हमें भी करनी होगी अपनी तैयारीः डॉ मोहन भागवत
WhatsApp Channel Join Now
भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने के लिए हमें भी करनी होगी अपनी तैयारीः डॉ मोहन भागवत


भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने के लिए हमें भी करनी होगी अपनी तैयारीः डॉ मोहन भागवत


-हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो अपने प्रश्नों का समाधान करने में सक्षम होः सरसंघचालक

-मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए डॉ भागवत

मुरैना, 10 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि हम दुनिया में नया इतिहास घटित होते हुए देख रहे हैं। भारत भी करवट बदल रहा है। पिछले कई वर्षों में अनेक महानुभावों ने जो पुरुषार्थ किया है, उनका परिणाम आज दिख रहा है। हम सब निकट भविष्य में भारत को विश्वगुरु के रूप में देखेंगे, इसके लिए हमें भी अपनी तैयारी करनी होगी।

सरसंघचालक डॉ भागवत शनिवार को मुरैना जिले में आयोजित संघ के तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है। अभी तो आधार बना है। वास्तविक कार्य करने का समय तो अब आया है। हम 2025 तक अपने संगठन की रचना पूरी करें। भविष्य में समाज को राष्ट्रीय दिशा देने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को अपना आत्म विकास करना होगा।

डॉ भागवत ने कहा कि आज संघ की ओर अपेक्षा की नजरों से देखा जा रहा है। समाज जीवन के सभी प्रश्नों का उत्तर लोग संघ से चाहते हैं। हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो अपने प्रश्नों का समाधान करने में स्वयं सक्षम हों। उन्होंने कहा कि समाज में संघ के अलावा भी बहुत सारी सज्जन शक्तियां रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य करने में लगी हैं। हमें समाज की उन सज्जन शक्तियों का भी सहयोग लेना चाहिए और उनका सहयोग करना चाहिए।

सम्मेलन के समापन सत्र में अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य, क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी, क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, क्षेत्र सह कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध भी मौजूद रहे।

प्रांतीय सम्मेलन में हुआ संघ के नए पदाधिकारियों का चयन

संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का चयन हर तीन साल में होता है। मुरैना में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में यह चुनाव भी सम्पन्न हो गए। सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत की मौजूदगी में संघ के मध्य भारत प्रांत सभी आठ विभाग जिनमें 31 जिले शामिल हैं, उनके पदाधिकारी घोषित किए गए। इनके अलावा प्रांतीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई, जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक पांडेय पुनः प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। प्रांत संघचालक पाण्डेय ने कुछ देर बाद ही अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी, इनमें प्रांत सह-संघचालक के रूप में डॉ राजेश सेठी (भोपाल) बनाए गए हैं। अब तक प्रांत सह-कार्यवाह का जिम्मा संभाल रहे हेमंत सेठिया (राजगढ़) को प्रांत कार्यवाह नियुक्त किया गया। प्रांत सह-कार्यवाह के रूप में भोपाल के संतोष मीणा को चयन हुआ। पूर्व प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की घोषणा क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में की गई।

दरअसल, मुरैना विभाग में चार जिले शामिल हैं। इनमें मुरैना, भिंड, दतिया और चौथे जिले के तौर पर भिंड के लहार को माना जाता है। विभाग संघचालक महेंद्र शर्मा, सह विभाग संघ चालक सुरेंद्र चौहान, विभाग कार्यवाह संजीव मिश्रा, विभाग सह कार्यवाह कविंद्र चौधरी, राघवेंद्र त्रिपाठी, विभाग प्रचारक धनराज, विभाग शारीरिक प्रमुख दिनेश त्यागी, विभाग सह शारीरिक प्रमुख राजेश कुशवाह, विभाग बौद्धिक प्रमुख राजेश कुशवाह, विभाग सह बौद्धिक प्रमुख सौरभ उपाध्याय, विभाग व्यवस्था प्रमुख संतोष गुप्ता, विभाग सह व्यवस्था प्रमुख आलोक राजावत, विभाग सेवा प्रमुख गजेंद्र राजावत, सह सेवा प्रमुख कमलेश राठौर, विभाग संपर्क प्रमुख जगदीश दीक्षित, सह संपर्क प्रमुख अनुराग सावला, विभाग प्रचार प्रमुख राघवेंद्र तोमर, सह प्रचार प्रमुख मनीष ओझा, विभाग समरसता प्रमुख बृजमोहन शर्मा, सह समरता प्रमुख रामकुमार सिकरवार, विभाग धर्मजागरण प्रमुख सुनील शर्मा, सह धर्मजागरण प्रमुख प्रवीण वर्मा, गौसेवा प्रमुख देवेंद्र सेंगर, सह गौसेवा प्रमुख जीतेंद्र धाकड़, पर्यावरण प्रमुख जयवीर सिरौठिया, कुटुंब प्रमुख सुदामा चंद, ग्राम विकास संयोजक महेंद्र तोमर, शालेय कार्य प्रमुख एवं घोष हेमंत शर्मा, महाविद्यालयीन प्रमुख पीयूष भारद्वाज, सद्भाव प्रमुख राजेश लिटोरिया, सह सदभाव प्रमुख मुनेश शर्मा, विभाग कार्यकारिणी सदस्य मनोज दुबोलिया, विभाग प्राध्यापक प्रमुख भारतेंदु तोमर, विभाग कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र तोमर, मुकेश धाकड़ और देवेंद्र शर्मा को बनाया गया है।

प्रांत कार्यकारिणी में इनको मिला स्थान

प्रांत प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विमल गुप्ता, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कृपाल सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रवेश लोधी, प्रांत बौद्धिक प्रमुख पंकज शर्मा, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख प्रमोद पंवार, प्रांत व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख रामवीर, प्रांत सेवा प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह सेवा प्रमुख जितेंद्र राठौर, प्रांत संपर्क प्रमुख सुनील जैन, प्रांत सह संपर्क प्रमुख गिरीश जोशी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ला, प्रांत प्रचार प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव और प्रांत सह प्रचार प्रमुख लोकेंद्र सिंह को बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story