पश्चिम बंगाल में सौमित्र मोहन होंगे राज्यपाल के सचिव, नियुक्ति पर लगी मुहर
कोलकाता, 05 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में आईएएस अधिकारी सौमित्र मोहन की राज्यपाल के सचिव के रूप में नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी सौमित्र मोहन को राज्यपाल आर.एन. रवि का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फैसला विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद लिया गया, जिसे नई प्रशासनिक व्यवस्था की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस बारे में मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई। उक्त अधिसूचना के आधार पर नियुक्ति प्रभावी मानी गई है।
सौमित्र मोहन राज्य के परिवहन विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थे और उनके पास श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें राज्यपाल सचिवालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहली बड़ी नियुक्ति है। नई सरकार के गठन के साथ ही नौकरशाही में भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्यपाल के सचिव का पद काफी समय से खाली था। ऐसे में इस नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

