गंगासागर को जल्द मिलागा 'राष्ट्रीय मेले' का दर्जा, नितिन नवीन ने कपिल मुनि आश्रम से की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
गंगासागर को जल्द मिलागा 'राष्ट्रीय मेले' का दर्जा, नितिन नवीन ने कपिल मुनि आश्रम से की घोषणा


कोलकाता, 28 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल गंगासागर का दौरा किया। उन्होंने गंगासागर में पवित्र स्नान किया और ऐतिहासिक कपिल मुनि आश्रम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गंगासागर मेले को जल्द राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने का आश्वासन दिया।

कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया और स्थानीय लोगों से बातचीत में नितिन नवीन ने गंगासागर के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गंगासागर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगा दशहरा और मकर संक्रांति के अवसर पर यहां आयोजित होने वाले मेले को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलनी चाहिए।

नितिन नवीन ने कहा कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग लंबे समय से उठ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी और यह मांग जल्द पूरी की जाएगी। उनके अनुसार, इससे गंगासागर की राष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव का समर्थन करते हुए उन्हें और उनकी पार्टी को सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर राज्य के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर काम किया जा रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story