एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता में की जनसुनवाई, 25 मामलों का हुआ निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता में की जनसुनवाई, 25 मामलों का हुआ निस्तारण


कोलकाता, 06 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुरुवार को कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) ऑडिटोरियम में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कोलकाता पुलिस आयुक्तालय से संबंधित 31 लंबित शिकायतों तथा 12 नई (वॉक-इन) शिकायतों पर सुनवाई की गई। प्रस्तुत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) के आधार पर 25 मामलों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आशीष बिस्वास, संयुक्त पुलिस आयुक्त (विधि) भास्कर मुखर्जी, कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ज्योतिर्मय तांती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के प्रतिनिधि, संरक्षण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान राष्ट्रीय महिला आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story