मुख्यमंत्री शुभेंदु का ऐलान - पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव स्ट्रीम

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री शुभेंदु का ऐलान - पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव स्ट्रीम


कोलकाता, 15 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य विधानसभा की कार्यवाही जल्द ही लाइव स्ट्रीम की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के कामकाज से सीधे जोड़ना है।

विधानसभा में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब से पश्चिम बंगाल विधानसभा के भीतर की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के लोग वास्तविक समय में सदन की गतिविधियां देख सकेंगे और यह समझ पाएंगे कि उनके चुने हुए विधायक किस तरह बहस और चर्चाओं में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम शासन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। उनके अनुसार, जिन नागरिकों ने विधायकों को चुनकर सदन तक पहुंचाया है, उन्हें यह जानने का अधिकार है कि उनके प्रतिनिधि जनता के मुद्दों को किस तरह उठा रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग व्यवस्था से मतदाता यह भी आकलन कर सकेंगे कि उनके निर्वाचित नेता सदन में कितने सक्रिय हैं और जनहित के सवालों को कितनी गंभीरता से उठा रहे हैं।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story