त्रिपुरा के सीएम मानिक साहा की जनसभा नवग्राम में, बोले - तृणमूल को विदाई दें

WhatsApp Channel Join Now
त्रिपुरा के सीएम मानिक साहा की जनसभा नवग्राम में, बोले - तृणमूल को विदाई दें


मुर्शिदाबाद, 19 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा रविवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे। जिले के नवग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिलीप साहा के समर्थन में आयोजित “विजय संकल्प सभा” में उन्होंने भाग लिया। नवग्राम के भोलाडांगा फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि नवग्राम दे रहा है पुकार, भाजपा की हो जीत इस बार। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के नवग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दिलीप साहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है, नवग्राम से इसकी शुरुआत होगी और भाजपा की जीत तय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बंगाल से अत्याचारी तृणमूल सरकार को विदाई देकर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनाने का समय आ गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Share this story