पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी
नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह मतदान हो रहा है।
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इनमें मगराहात पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्र शामिल हैं।
29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और आखिरी चरण के मतदान के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

