मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल पर साधा निशाना, कहा-लोगों को सिर्फ भत्तों के सहारे रखा जा रहा है

WhatsApp Channel Join Now
मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल पर साधा निशाना, कहा-लोगों को सिर्फ भत्तों के सहारे रखा जा रहा है


अलीपुरद्वार, 09 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच गुरुवार काे फालाकाटा विधानसभा क्षेत्र के मेजबिल स्थित रासमेला मैदान में भाजपा उम्मीदवार दीपक बर्मन के समर्थन में आयोजित जनसभा में मिथुन चक्रवर्ती रहे। एक बार फिर सियासी मंच पर बालीवुड अभिनेता का वही पुराना जोश देखने को मिला।

भाषण में उन्होंने तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा। कूचबिहार से सड़क मार्ग से शाम को फालाकाटा जनसभा में पहुंचे मिथुन ने कहा कि राज्य में रोजगार की कमी है और लोगों को सिर्फ भत्तों के सहारे रखा जा रहा है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

मुद्दे पर भी सत्ताधारी दल की आलोचना की।

मछली-मांस को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कहती है कि भाजपा आएगी तो मछली-मांस बंद हो जाएगा, जबकि मैं पूरे देश में घूमता हूं और हर जगह इसे बिकते देखता हूं। यह सिर्फ डर फैलाने की राजनीति है।

हालांकि, इस सभा में लोगों की सबसे ज्यादा उत्सुकता मिथुन को देखने और उनके मशहूर डायलॉग सुनने को लेकर थी। उन्होंने भी अपने अंदाज में निराश नहीं किया। “मारूंगा यहां,...” और “मैं जलढोरा नहीं, बेलबोरा नहीं, मैं जात गोखरो हूं” जैसे डायलॉग्स पर पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। सभा में भारी भीड़ उमड़ी और माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Share this story