खराब मौसम के चलते भाजपा अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम में बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
खराब मौसम के चलते भाजपा अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम में बदलाव


सिलीगुड़ी, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें कई चुनावी सभाओं में शामिल होना था लेकिन खराब मौसम के कारण अलीपुरद्वार की सभा में नहीं जा सके। इसके बाद वे सिलीगुड़ी के शिवमंदिर स्थित एक होटल पहुंचे और आगे की योजना बनाई। बाद में वे बागडोगरा के रास्ते नागराकाटा की सभा के लिए रवाना हुए।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंगलवार काे उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त है। अलीपुरद्वार और नागराकाटा में चाय बागान श्रमिकों के साथ सभा करने के अलावा, मयनागुड़ी में रोड शो भी करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद रात में सिलीगुड़ी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे कल वापस दिल्ली लौटेंगे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Share this story