तपन में बाबूलाल मरांडी का चुनावी प्रचार, आदिवासी वोट बैंक पर भाजपा–तृणमूल आमने-सामने

WhatsApp Channel Join Now
तपन में बाबूलाल मरांडी का चुनावी प्रचार, आदिवासी वोट बैंक पर भाजपा–तृणमूल आमने-सामने


उत्तर दिनाजपुर, 18 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तपन सीट पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को यहां पहुंचकर चुनावी प्रचार में हिस्सा लिया। इससे आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा संबल मिला।

हेलीकॉप्टर से बालुरघाट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से तपन आए और भाजपा उम्मीदवार बुधराय टुडू के साथ एक विशाल रैली में शामिल हुए। करीब तीन हजार कार्यकर्ता-समर्थकों की भीड़ के साथ निकली इस शोभायात्रा में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्तेभर नेताओं ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और जनसंपर्क किया।

आदिवासी आरक्षित सीट होने के कारण इस क्षेत्र में सभी पार्टी आदिवासी नेताओं पर दांव खेल रहे है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को उतारकर शक्ति प्रदर्शन किया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस भी अपने आदिवासी चेहरों के जरिए मुकाबला कर रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए मारांडी ने तृणमूल कांग्रेस पर “महिला विरोधी और युवा विरोधी” होने का आरोप लगाया। इसके जवाब में तृणमूल नेताओं ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय ही बड़े नेताओं को लाकर जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर, आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए तपन में सियासी घमासान तेज हो गया है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Share this story