बंगाल की जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे : अमित शाह

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल की जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे : अमित शाह


कोलकाता, 08 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल की जनता का विश्वास टूटने नहीं देगी। शुक्रवार को कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद संवाद माध्यमों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके बंगाल की जनता ने जो प्रचंड जीत दी है, उसके लिए मैं आभारी हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपका विश्वास डिगे नहीं। हम सोनार बंगाल के लक्ष्य को जारी रखेंगे।

गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इसके बाद घुसपैठ और गौ तस्करी नहीं हो सकेगी। अमित शाह ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं को याद करते हुए कहा कि 321 भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए अपनी जान दे दी। मैंने पूरे देश का दौरा किया है। ऐसी हिंसा हमने केरल और बंगाल के अलावा कहीं और नहीं देखी है। अमित शाह ने राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को नमन किया।

बंगाल में बड़ी जीत के लिए अमित शाह ने बंगाल की जनता के साथ-साथ चुनाव आयोग, राज्य प्रशासन और राज्य पुलिस को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्हाेंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानन्द, महर्षि अरविन्द और रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों का भी स्मरण किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

Share this story