Water Tank Cooling Tips: गर्मी में टंकी से आता है खौलता हुआ पानी? ये जादुई ट्रिक्स आ सकते हैं काम

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और लू शुरू हो जाती है। ऐसे में घरों की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियां इतनी गर्म हो जाती हैं कि उनमें भरा पानी उबलने लगता है। दोपहर के समय जब हम नहाने या हाथ-मुंह धोने के लिए नल खोलते हैं, तो पानी इतना गर्म होता है कि ऐसा लगता है मानो खौलते पानी में हाथ डाल दिया हो। अब ऐसे में इस पानी से नहाना तो छोड़ो बर्तन धुलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी छत पर रखी टंकी से भी गरम पानी आता है, तो परेशान होने के बजाय कुछ जादुई तरीके अपनाकर अपनी टंकी के पानी को चिलचिलाती धूप में भी ठंडा रख सकती हैं।

water-tank-cleaning-tips

टंकी को गर्म होने से कैसे बचाएं?

टंकी का पानी गर्म होने का रोकने के लिए चारों ओर इन्सुलेशन तैयार करें।
आप बाजार में मिलने वाली एल्युमिनियम फॉयल की इंसुलेटिंग शीट्स या थर्माकोल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
टंकी को चारों तरफ से थर्माकोल की शीट से ढककर इसके बाद रस्सी या टेप से बांध दें।
इसके बाद ऊपर से एक मोटा जूट का बोरा या टाट लपेटें।
यह एक तरह से थर्मस की तरह काम करेगा, जो बाहर की गर्मी को अंदर नहीं पहुंचने देगा।
ऐसा करने से पानी काफी हद तक ठंडा रहेगा।

पेंट करके टंकी को गर्म होने से बचाएं

अक्सर लोग काले या गहरे रंग की टंकियां खरीदते हैं, जो गर्मी को ज्यादा सोखती हैं। अगर आपकी टंकी पुरानी हो गई है या गहरे रंग की है, तो उस पर सफेद रंग का हीट रिफ्लेक्टिव पेंट करवा दें। सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफलेक्ट कर देता है, जिससे टंकी की सतह गर्म नहीं होती। आजकल बाजार में विशेष रूप से छतों के लिए कूल-पेंट आते हैं, जिन्हें टंकी पर लगाने से तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की कमी की जा सकती है।

how-to-choose-water-tank-for-summer-1746606111908

टंकी के ऊपर लगाएं हरे रंग का नेट

अगर मुमकिन हो तो टंकी के ऊपर एक छोटा सा शेड बनवाएं। आप सीमेंट की चादरों या हरे रंग के नेट का यूज करके टंकी के ऊपर छतरी जैसा बना सकती हैं। टंकी पर जब सीधी धूप नहीं पड़ेगी, तो वह ठंडी रहेगी। इसके अलावा, टंकी के पास कुछ ऊंचे पौधे या गमले रखने से भी वहां का वातावरण थोड़ा ठंडा बना रहता है। पानी को ठंडा रखन है बल्कि धूप के कारण टंकी के प्लास्टिक को खराब होने से भी बचाता है।

पाइप लाइनों को करें कवर

कई बार टंकी का पानी तो ठीक रहता है, लेकिन जो पाइप दीवार के बाहर खुले में लगे होते हैं, उनके अंदर का पानी खौलने लगता है। यही वजह है कि नल खोलते ही सबसे पहले बहुत गर्म पानी आता है। इस समस्या से बचने के लिए पाइपों को इन्सुलेशन टेप या फोम पाइप से ढक दें। आप पाइपों के ऊपर पुराने कपड़े या टाट लपेटकर भी उन्हें धूप से बचा सकते हैं। इससे पाइप के अंदर का पानी सीधे गर्म नहीं होगा।

Share this story