Small Balcony में उगाना चाहते हैं फल? ये प्लांट्स हैं बेस्ट, कम मेहनत में मिलेंगे ढेरों फ्रूट्स
शहरों में रहने वाले लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि छोटी बालकनी में पौधा उगाना मुश्किल होता है। अब ऐसे भले ही वह कितना भी पौधे के शौकीन हो, लेकिन प्लांट ग्रो करने में कतराते हैं, लेकिन अगर हन आपसे कहें कि आप छोटी बालकनी में न केवल फूलों के बल्कि फल के भी प्लांट लगा सकते हैं। बाजार से खरीदे गए फलों में अक्सर केमिकल का डर बना रहता है। ऐसे में अपने हाथ से उगाए गए फलों को खाने का मजा ही अलग होता है। अगर आपकी बालकनी भी छोटी है, परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 4 ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम मेहनत में ग्रो कर सकते हैं।

नींबू का पौधा करें ग्रो
आप अपनी बालकनी में नींबू के पौधे को ग्रो कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बड़ी जगह या बड़े गमले की जरूरत नहीं है। नर्सरी में आपको आसानी से नींबू की बौनी किस्म वाला पौधा मिल जाएगा। प्लांट लाने के बाद मीडियम आकार के ग्रोइंग बैग में लगाएं। इसे उस जगह रखें जहां 5-6 घंटे की अच्छी धूप आती हो।

स्ट्रॉबेरी का लगाएं प्लांट को करें ग्रो
अगर आप स्ट्रॉबेरी के शौकीन हैं, तो आप चाहें तो इसे अपनी छोटी सी बालकनी में ग्रो कर सकते हैं। इसे उगाना भी काफी आसान है। इसके लिए आप हैंगिंग या आयताकार बॉक्स वाला गमला ले सकते हैं।

अमरूद के प्लांट को करें ग्रो
आप सोच रहे होंगे कि अमरूद का पेड़ तो बहुत बड़ा होता है, लेकिन आजकल नर्सरी में अमरूद की बौनी वैरायटी मिलती है। इसे आप बड़े गमले या ग्रो-बैग में लगा सकते हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, बस समय-समय पर जैविक खाद देते रहें। आप देखेंगे कि छोटे से पौधे में भी साल में दो बार खूब अमरूद लगेंगे।

अनार प्लांट को करें ग्रो
अनार का पौधा दिखने में बहुत सुंदर होता है और इसमें आने वाले फूल आपकी बालकनी की शोभा बढ़ा देते हैं। गमले के लिए कोई भी हाइब्रिड किस्म चुनें जो कम ऊंचाई में फल देने के लिए जानी जाती है। अनार को तेज धूप बहुत पसंद है, इसलिए इसे बालकनी के सबसे धूप वाले कोने में रखें।

