उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर
Apr 22, 2026, 19:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 23 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।
समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

