पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और बलिदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजीव गांधी के योगदान और राष्ट्र सेवा में उनके बलिदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी का 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती विस्फोट में मौत हो गयी थी। वर्ष 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें भारत में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले नेताओं में गिना जाता है। उनके कार्यकाल में कम्प्यूटरीकरण, दूरसंचार विस्तार और प्रशासनिक आधुनिकीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story