उपराष्ट्रपति गुरुवार को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति गुरुवार को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि


नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुवार को तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे। वह हैदराबाद में आयोजित होने वाले हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, समारोह हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर, 1948 को हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में विलय की घटना की स्मृति में हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1948 में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन पोलो’ के तहत कार्रवाई की थी, जिसके बाद हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में एकीकरण हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story