दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर जाएंगे गृह मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर जाएंगे गृह मंत्री


नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर जा रहे हैं और इस दौरान वे पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) और एनईएसएसी की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर के लिए रवाना हो रहा हूं। त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित लंकामुरा सीमा चौकी का दौरा करूंगा और हमारे बहादुर बीएसएफ कर्मियों से बातचीत करूंगा। साथ ही, पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) और एनईएसएसी की बैठकों की अध्यक्षता भी करूंगा।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story