विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात,कहा-यूपी में तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार'। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 में पुनः एनडीए सरकार बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट कर चुके हैं। शनिवार को

प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े , राष्ट्रीय मंत्री व सह प्रभारी जगदीश पटेल तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने संगठन की गतिविधियों, चल रहे अभियानों की प्रगति, बूथ स्तर के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी चुनावों की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

__________________

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story