विनय कुमार सक्सेना जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 8 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह व्यवस्था जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अवकाश पर रहने के दौरान लागू रहेगी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह नियुक्ति मनोज सिन्हा के अवकाश की अवधि तक प्रभावी रहेगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story