विदेश सचिव बुधवार को नेपाल की यात्रा करेंगे

WhatsApp Channel Join Now
विदेश सचिव बुधवार को नेपाल की यात्रा करेंगे


नई दिल्ली, 02 नवंबर (हि.स.)। विदेश सचिव विक्रम मिस्री 4 से 5 नवंबर तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान वे आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और नेपाल के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है। विदेश सचिव की यह आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाएगी और व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने में मदद करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story