उपराष्ट्रपति शनिवार को काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति शनिवार को काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे


नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे, जहां वह काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 28 नवंबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। काशी तमिल संगमम का यह पांचवां संस्करण ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है। दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि काशी तमिल संगमम का आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित करने तथा दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story