उपराष्ट्रपति शनिवार को अयोध्या के दीपोत्सव में होंगे शामिल
Nov 6, 2026, 16:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार, 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दीपोत्सव में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि सीपी राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या में आयोजित प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर वह पूज्य संतों को सम्मानित भी करेंगे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

