बेंगलुरु और मुंबई के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने को मंजूरी दे दी है।
रेल मंत्री ने सांसद पीसी मोहन को इसको मिली मंजूरी की जानकारी देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि कर्नाटक के केएसआर बेंगलुरु स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
उम्मीद है कि अगले माह इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हो सकती है। इससे दक्षिण और पश्चिम भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्लीपर कोच में आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

