पूर्व राज्यपाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, उनकी पत्नी के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का विगत दिनों हो गया था निधन

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर पहुंच कलराज मिश्र व परिजनों को दी सांत्वना

लखनऊ, 20 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। वे पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे कलराज मिश्र के घर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक जताया। 

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का विगत 13 सितंबर को देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री ने श्री मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक,  पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।

Share this story