वीरेंद्र सहवाग ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
वीरेंद्र सहवाग ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन


वाराणसी, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद सहवाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा करते हुए महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सहवाग ने तस्वीरों के साथ लिखा, “जहां महादेव का बुलावा आ जाए, वहां जाना अपने आप में सौभाग्य है। जय बाबा विश्वनाथ! हर हर महादेव।” सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सहवाग सफेद टी-शर्ट और काले चश्मे में हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टोपी और मास्क भी पहन रखा था, जिसके चलते मंदिर की ओर जाते समय गलियों में मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं सके।बताया जा रहा है कि सहवाग चौक थाने से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक पैदल पहुंचे। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story