उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत


बुलंदशहर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार काे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 3 लाेग घायल हैं। ये सभी मंदिर दर्शन काे जा रहे थे। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की मृतकाें की पहचान करने में जुट गई है।

मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र रतनपुर के पास में हुआ।कासगंज जिले के सिढ़पुरा का रहने वाला परिवार वैन कार में बैठकर बुलंदशहर जिले में नरौरा के पास बेलोन गांव में सर्वमंगला माता (बेलोन माता) के दर्शन के लिए जा रहे थे। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र रतनपुर के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा दाे फीट तक पिचक गया। लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में पांच लाेगाें की माैत हाे गई है शेष घायल तीन लाेगाें की हालत नाजुक हाेने पर अलीगढ़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक वैन में 2 महिलाएं, 3 पुरुष, 11 साल की लड़की, 5 साल का लड़का और एक साल की लड़की थे। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story