(अपडेट) अंबेडकर नगर सड़क हादसे में दो भाई समेत 8 की मौत

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) अंबेडकर नगर सड़क हादसे में दो भाई समेत 8 की मौत


अंबेडकर नगर, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना इलाके में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मृत आठ लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। मरने वालों में दो भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुए सड़क हादसे में जिन आठ लोगों जान गई हैं उनकी शिनाख्त कर ली गई है। मृतकाें में अंबेडकरनगर के लोरपुर ताजन/सैदापुर निवासी कैफी (32), सेमरा कटका निवासी उत्तम कुमार (24), जैनापुर निवासी आदित्य कुमार (25), दिव्यांशू (22), पट्टी मुइथन निवासी लालचंद (24), सिकंदरपुर सम्मनपुर निवासी राजू गुप्ता (32), साहिल (28) और इंद्रेश (30) शामिल हैं। मृतक आदित्य कुमार और दिव्यांशू सगे भाई हैं।

एएसपी ने बताया कि बीती रात 11:30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गए थी। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग घायल हो गये थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो भाईयों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की सहायता कर रहे थे, तभी अचानक आई एक कार ने उन सभी लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक फरार हो गये।

इस सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जिन दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, उनकी भी उपचार के दौरान माैत हाे गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना कारित कर माैके से फरार कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story