उप्र के अंबेडकर नगर में सड़क हादसा, 8 की मौत

WhatsApp Channel Join Now
उप्र के अंबेडकर नगर में सड़क हादसा, 8 की मौत


अंबेडकर नगर, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात 11.30 बजे अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास दो बाइक सवार की आपस में टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार दो व्याक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को आसपास से कुछ लोग अस्पताल भेजने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जलालपुर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी जलालपुर एवं थाना जलालपुर पुलिस पहुंची और लोगों के सहयोग से घायलों को सीएचसी जलालपुर नगपुर ले जाया गया, जहां छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। दो गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उन दो व्यक्तियों की भी मृत्यु हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story