रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने लगाए नारे

WhatsApp Channel Join Now
रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने लगाए नारे


रामपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान को शनिवार काे रामपुर जिला जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। उनकी रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

29 अक्टूबर को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी स्वीकार ली थी। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी हुई और शनिवार शाम को उन्हें रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। उनके जेल से छूटने की खबर पाकर भारी संख्या में उनके समर्थक जुटे थे। लेकिन आजम खान की रिहाई से कुछ मिनट पहले फोर्स के साथ ईडी की टीम रामपुर जेल पहुंच गई थी। जेल से रिहा होने के बाद ईडी ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा। इस दौरान आजम खान और अधिकारियाें की काफी देर तक वार्तालाप भी हुआ ।

गहमागहमी के बीच ईडी की टीम आजम खान को हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर चली गई। इस दाैरान सपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की और अपना आक्राेश व्यक्त किया। इस बीच आजम के बेटै अब्दुल्ला घर के लिए रवाना हाे गये। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई है, जिसकी जांच अभी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें एक नवंबर काे गाजियाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770252 Articles

Share this story