अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन


अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन


अयोध्या, 05 अक्टूबर (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राजनाथ सबसे पहले श्रीराम मंदिर पहुंचे और भगवान रामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर हनुमान जी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद रक्षा मंत्री रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गुरु पर्व महामहोत्सव एवं संत सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अयोध्या की पुण्यभूमि पर हैं। वर्षों का संघर्ष, एक भव्य रूप में आज हमारे सामने है। भगवान रामलला अपने घर में विराजमान हो चुके हैं।

राजनाथ ने कहा कि अयोध्या को मैं सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं समझता। अयोध्या एक चेतना है, एक संस्कृति है, एक सभ्यता है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story