अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है।

यह मामला वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़ा है। अगस्त 2018 में यह मामला कोर्ट में दर्ज किया किया गया था।

राहुल गांधी ने साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिनजक टिप्पणी की थी। उस समय अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766875 Articles

Share this story