वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 42 वर्षों के शानदार सैन्य सफर के बाद सेवानिवृत्त

WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराज, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को 42 वर्षों की विशिष्ट और गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके कार्यकाल में भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमता, परिचालन तैयारियों और आधुनिकीकरण को नई मजबूती मिली। विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान उनके नेतृत्व में वायु सेना ने अपनी परिचालन क्षमता, सटीक कार्रवाई और राष्ट्रीय उद्देश्यों के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबार्थो धर ने शनिवार को बताया कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक कुशल लड़ाकू विमान चालक और परीक्षण पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना को महत्वपूर्ण योगदान दिया। वायु सेना प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल में परिचालन क्षमता बढ़ाने और हर परिस्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए बल को तैयार रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने बताया कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को वायु सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके व्यक्तिगत जुड़ाव के लिए भी याद किया जाएगा। उनका मानना था कि भारतीय वायु सेना की सबसे बड़ी ताकत उसके जवान और अधिकारी हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों, वायुसैनिकों और प्रशिक्षु कैडेटों को व्यावसायिक दक्षता, जवाबदेही, पहल करने और अपने कार्य के प्रति गर्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वह स्वदेशीकरण और आधुनिक तकनीक के सदैव प्रयासरत रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story