उप्र विधान परिषद की 11 सीटाें के लिये मतदान 23 अक्टूबर को, मतदान केंद्र के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना

WhatsApp Channel Join Now
उप्र विधान परिषद की 11 सीटाें के लिये मतदान 23 अक्टूबर को, मतदान केंद्र के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना


उप्र विधान परिषद की 11 सीटाें के लिये मतदान 23 अक्टूबर को, मतदान केंद्र के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना


उप्र विधान परिषद की 11 सीटाें के लिये मतदान 23 अक्टूबर को, मतदान केंद्र के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना


-उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये सुरक्षा व्यवस्था सख्त

लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटाें के द्विवार्षिक चुनाव के लिये शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान केंद्रों के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इस द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रत्याशी दिन- रात किये हैं। भाजपा और सपा ने एक दूसरे पर मतदाता सूची को लेकर आरोप भी लगाए हैं। भाजपा की कोशिश जहां पिछली सीटें बरकरार रखते हुए अन्य सीटें जीतने की है, वहीं सपा भी इसी फार्मूले पर बेहतर प्रदर्शन करने में जुटी हुई है। वहीं 23 अक्टूबर को हाेने वाले मतदान वाले जिलों में मतदान से जुड़ी सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होने लगी हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हाे रहे चुनाव के मद्देनजर सरगर्मी तेज है। इन सीटाें में आगरा क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, मेरठ क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र शिक्षक , लखनऊ क्षेत्र स्नातक और शिक्षक, वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक , इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र स्नातक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हाेने पाये। 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा ।

उम्मीदवारों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर

23 अक्टूबर होने वाले मतदान के मद्देनजर राजनीतिक दल और उम्मीदवार अब अपने-अपने बूथ मैनेजमेंट में लगे हुए हैं ताकि किसी भी समर्थक मतदाता मतदान से वंचित न होने पाए और अधिक से अधिक मतदान अपने पक्ष में करा सकें। बूथाें पर इन दलाें व उम्मीदवाराें के अपने अपने प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मतदान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है ताकि मतदान में अधिक से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदाताओं काे यह अवकाश मिलने से अब वे सुविधानुसार मतदान कर सकेंगे। इस संबंध में संबंधित जिलाें से भी निर्देश जारी किये गये हैं।

मतदान से नहीं होगा कोई वंचित

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में समस्त संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764850 Articles

Share this story