(अपडेट) लखनऊ सड़क हादसे में चार मृतकों की शिनाख्त, बस चालक पकड़ा गया

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) लखनऊ सड़क हादसे में चार मृतकों की शिनाख्त, बस चालक पकड़ा गया


लखनऊ, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक डबल डेकर स्लीपर बस सड़क पर पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई है। पुलिस ने चार मृतकाें की पहचान कर ली है। अभी एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे में करीब 45 लोग घायल हुए हैं। बस बिहार के मोतिहारी जा रही थी। घटना की जानकारी पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनकी पहचान बीरेंद्र (30), अंजली (8), प्रियांशु (15), बालक (6) के रूप में हुई हैं। एक 30 वर्षीय युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में 31 लोगों का इलाज एपेक्स ट्रामा सेंटर पीजीआई और 14 का केजीएमयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। कुछ लोग उपचार कराकर घर के लिए रवाना हो गए।

हादसे की सूचना पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाखजी, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल लिया।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि चालक ने रास्ते में खाना खाया और शराब पी है। लखनऊ पहुंचने के बाद चालक की लापरवाही से डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। घटना के संबंध में थाना गोसाईगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बस चालक हरियाणा के पानीपत निवासी सोमपाल को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story