जेपीसी आज और कल उप्र में एक राष्ट्र एक चुनाव पर करेगी मंथन

WhatsApp Channel Join Now
जेपीसी आज और कल उप्र में एक राष्ट्र एक चुनाव पर करेगी मंथन


लखनऊ, 13 जुलाई (हि.स.)। ज्वाइंट पार्लियामेंटी कमेटी (जेपीसी) अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची है। जेपीसी सोमवार और मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख और विशेषज्ञों के साथ इस विषय पर मंथन करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां मीडिया को बताया कि ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। आज यहां पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसके साथ ही बैंक के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी, विभिन्न संस्थाएं, बार काउंसिल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ वकीलों के साथ मुलाकात होगी। सभी बैठकें शाम सात बजे तक होंगी।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके बाद मंगलवार को सुबह से राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ पार्लियामेंट्री कमिटी की बैठक होगी। चुने हुए जन प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात होगी। वन नेशन वन इलेक्शन पर इन सब के विचार को जानने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक समय पर विधानसभा और लोकसभा के दोनों चुनाव होते हैं तो उससे बहुत सारी चीजों पर फर्क पड़ता है। पूरे साल चुनाव आचार संहिता लगी रहती है। कभी विधानसभा का चुनाव, कभी लोकसभा का चुनाव तो कभी इस राज्य का चुनाव तो कभी उस राज्य का चुनाव होता रहता है। इन सबसे मुक्ति पाई जा सकती है। देखना यह है कि अलग-अलग दलों के क्या विचार हैं।---------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story