उप्र पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
उप्र पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव गिरफ्तार


लखनऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने चर्चित पशुपालन भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ से पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह 1980 बैच रिटायर्ड आईएएस अधिकारी है।

ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर जनरल जेएन सिंह ने बताया कि पूर्व आईएएस योगेश कुमार को इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है। साल 2014 में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी। भर्ती के समय योगेश कुमार पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव थे। चयन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। पशुधन भर्ती घोटाले में योगेश कुमार के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उस दौरान पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह थे। राजकिशोर सिंह के अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760503 Articles

Share this story