चुनाव आयोग ने की मेरठ के 18 जिलों में चुनावी तैयारियां की समीक्षा, सुरक्षा व त्रुटिहीन मतदाता सूची पर फोकस

WhatsApp Channel Join Now
चुनाव आयोग ने की मेरठ के 18 जिलों में चुनावी तैयारियां की समीक्षा, सुरक्षा व त्रुटिहीन मतदाता सूची पर फोकस


मेरठ, 02 नवंबर (हि.स.)। अगले साल होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 काे देखते हुए चुनाव आयोग ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाता सूची को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मेरठ में एक बड़ी बैठक की। मेरठ के साकेत स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा भवन में आयोजित इस बैठक में चार मंडलों के 18 जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने की जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी उपस्थित रहे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों की इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों के 18 जिलों की चुनाव तैयारियों, प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई । इन जिलों में लगभग 110 विधानसभा सीटें आती हैं। इसलिए इन सीटों की मतदाता सूची, कानून व्यवस्था, मतदान केंद्रों से जुड़ी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं, निर्वाचन प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस बैठक में संबंधित मंडलों के मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उप-महानिरीक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों-एसपी भी उपस्थित रहे। बैठक स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी।

बैठक के बाद वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोमवार को मेरठ से 18 जिलों की बैठक में चुनाव की अब तक चल तैयारियों की जानकारी ली गयी है। इस बात पर जोर दिया गया है कि मतदाता सूची पूरी तरह से पारदर्शी बने। आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष जिलों की बैठक की समीक्षा की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसी बैठकें जिला स्तर पर भी होंगी। इसमें राजनीतिक दलों और अधिकारियों को भी शामिल करने के लिये कहा गया है।

-------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story