प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : योगी आदित्यनाथ


-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की नारी शक्ति को मुख्यमंत्री योगी की पाती

लखनऊ, 08 मार्च(हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की नारी शक्ति को पत्र लिख कर उनके योगदान का महत्व बताया है। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा, आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी। आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है।

योगी ने नारी शक्ति को सम्बोधित पत्र में लिखा कि मिशन शक्ति, एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया। जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज सतत प्रगति करता है। आज छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व आई गिरावट आई है। शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहा है। यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय रच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीसी सखी, लक्ष्मी दीदी, ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सखी, सूर्य सखी परिवार के साथ प्रदेश को सशक्त कर रही हैं।नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि हो। मां एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि प्रदेश की बेटियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story