योगी कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
योगी कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन पर जताया शोक


लखनऊ, 29 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

मंत्रिपरिषद ने 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में अजित पवार व अन्य लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद बताया। कैबिनेट ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति की कामना की।

कैबिनेट ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है। अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने तथा महाराष्ट्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story