अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन


अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन




लखनऊ, 30 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, स्मृति ईरनी, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं उपस्थित रहे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक, एमएलसी, विधानसभा प्रत्याशी 2022, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री उपस्थित हैं। इसके अलावा उप्र अनुशासन समिति, प्रदेश मीडिया संयोजक/सह संयोजक, प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया, मुख्यालय प्रभारी/सह प्रभारी, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग, डी.सी.बी. चेयरमैन, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारको सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769216 Articles

Share this story