भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना








गोरखपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व में प्रसिद्ध नाथपंथ की इस पीठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावपूर्ण स्वागत किया।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर और नाथपंथ से जुड़ी जानकारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर अभिनंदन किया। गोरखनाथ मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद नितिन नवीन पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दूबे, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774264 Articles

Share this story