उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने का आशंका

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने का आशंका


हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बनाये जा रहे पुल की स्लैब शटरिंग सहित तेज आंधी-तूफान में भरभराकर गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई। वही, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौक़े पर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

ललपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेज आंधी-तूफान में पुल के एक हिस्से की स्लैब शटरिंग सहित गिर गई जिससे बाँदा निवासी लोकेन्द्र, कुलदीप, सावंत यादव,स्वासा ललपुरा पुष्पेंद्र सिंह व अछपुरा ललपुरा निवासी राजेश पाल की मौत हो गई है! इसके आलावा मलबे में अवधेश, कल्लू, राजेश समेत अन्य मजदूर दब गए है जिन्हेंं बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की पहल पर दो साल पहले ललपुरा के मोरकांदर व कुरारा के कंडोर के मध्य नए पुल का नेिर्माण शुरू हुआ और कई करोड़ रूपये अवमुक्त किये गए।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story