भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे, करेंगे संगठनात्मक बैठक

WhatsApp Channel Join Now

अयोध्या, 24 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम के लिये रवाना हाे गये।

प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े श्रीराम मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

बैठक में जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रीय बैठक में कार्यसमिति के सदस्य और सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक में सहभागिता रहेगी।

प्रवास के दौरान विनोद तावड़े की संघ परिवार यानी विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बैठक भी प्रस्तावित है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story