पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी संगठन आईएसआई के लिए काम करने वाला युवक आजमगढ़ से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी संगठन आईएसआई के लिए काम करने वाला युवक आजमगढ़ से गिरफ्तार


लखनऊ, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आंतकी संगठन आईएसआई के लिए काम करने के आराेप में आजमगढ़ से एक युवक गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार इस युवक काे एक राजनीतिक पार्टी की नेता की हत्या और किसी बड़े मिशन के लिए प्रेरित किया गया था। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने साेमवार काे बताया कि देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में एटीएस को आजमगढ़ जिले के खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। उसके पास बरामद मोबाइल की छानबीन की तो पता चला कि वह शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से उनके पाकिस्तानी व दुबई के नंबरों से उसकी बात होती है। वह उनके सोशल मीडिया के अकाउंट से जुड़कर उनके विचाराधारा से प्रभावित होकर जेहाद की बातें कर रहा था। वह अपने साथियों को भी आतंकी गैंग में शामिल कर विधि विरूद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा था। मोहम्मद शेख को शहजाद भाटी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी हैंडल कर रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसे ट्रायल के तौर पर एक अन्य राज्य की राजनीतिक पार्टी की महिला नेता की हत्या और फिर उसके बाद एक बड़े मिशन की जिम्मेदारी दी गई थी। वह इस काम को अंजाम देने के लिए नाइन एमएम पिस्टल और चार कारतूस का इंतजाम भी कर चुका था। एटीएस जल्द ही संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसकी रिमांड मांगेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story