त्योहारों पर यात्रियों के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज आनंद विहार से होगी रवाना

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच संचालित की जाएगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04478 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 10 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के निर्धारित मार्ग से होकर चलेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774664 Articles

Share this story